मैं पास हूँ तेरे हरदम---------
मैं पास हूँ तेरे हरदम, हरपल,
मैं साथ हूँ तेरे हरदम, हरपल,
सुबह आँख जब तुम्हारी खुलेगी
पाओगी मुझे सूरज की किरणों में,
दोपहर की हल्की धूप में,
जब देखोगी तुम अपना साया,
पाओगी मुझे खुद में सिमटा,
शाम के डूबते सूरज में,
समझोगी कि मैं बिछड़ रहा हूँ,
पर फिर पाओगी रात के चाँद में,
हल्की सी ठंडक लिए हुए,
रात को नींद नहीं आयेगी जब,
पाओगी मुझे अपने शिरहन में,
चूमते हुए तुम्हारे माथे को,
भेजता हुआ तुम्हें निंदरा में,
रात को अपने मीठे सपनों में,
देखोगी तुम हमेशा मुझे ही,
हर पल कुछ अलग,
कुछ नये अवतरण में,
मैं भ्रम नहीं हूँ , सत्य हूँ,
लौटाना चाहता हूँ वो सब तुमको,
चाहा जिसे तुमने हरपल,
मैं पास हूँ तेरे हरदम, हरपल,
मैं साथ हूँ तेरे हरदम, हरपल।।
देखना चाहता हूँ तुम्हें,
जीतता हुआ हरपल,
हर मंजिल हो तुम्हारे कदमों में,
करता हूँ मैं कामना यही हरपल,
सोच न लेना मुझे अपने से दूर,
साया बनकर चलता हूँ हरपल,
तुझसे कुछ भी न फल की कामना,
लिए हुए जी रहा हूँ हरपल,
कभी मेरी आँखों में देखो,
पाओगी अपना ही अक्स हरपल,
सुख में मैं हूँ, दुख में मैं हूँ,
हरपल, हरक्षण , हर डग में मैं हूँ,
दूर न सोच मुझे अपने से,
तुम्हारे हर रग-रग में मैं हूँ,
मिले हो तुम मुझे अभी पर,
लगता है ये मिलन जनम से,
कुछ पल जब भी
होता हूँ तन्हा,
सोचता हूँ मैं यही हरपल
मैं पास हूँ तेरे हरदम, हरपल,
मैं साथ हूँ तेरे हरदम, हरपल।।
मंगलवार, 12 जनवरी 2010
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
