शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2009

वैलेंटाइन डे

वैलेंटाइन डे(तू बेवफा सही, मुझे तो वफा सीखा गई)

तुमने जो मुझसे बेवफाई न की होती

तो जमाने ने मुझसे यारी न की होती

रहता रात-दिन बस मैं तुम्हारी पलकों पर,

तो जहाँ के पलकों ने मेरी इफ्तिखारी न की होती।

हसरतें होती सिर्फ तुम्हें चाहने की,

तो औरों की चाह मुझे प्यारी न होती।

खोया ही रहता मैं सिर्फ तुम्हारे हुश्न में,

तो जीवन की सच्चाइयों की, मुझे जानकारी न होती।

उलझा रहता मैं यदि जीवन भर, तेरे भरमाने में,

तो शायद जीवन से वफादारी न होती।

1 टिप्पणी:

Prabhakar Pandey ने कहा…

यथार्थ। बहुत सुंदर।